पंडरिया।मुख्य चिकित्सा डॉ.डी.के.तुर्रे एवं जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. केशव ध्रुव के आदेश के परिपालन में खण्ड चिकित्सा अधिकारी विकासखण्ड पंडरिया डॉ. राकेश कुमार” के कुशल नेतृत्व में 24 मार्च 2026″ को विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष की थीम “हों! हम टीबी को खत्म कर सकते है! (Yes!) (We Can End TB!) के उद्देश्यों को लेकर विकासखण्ड पण्डरिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-मोहगांव एवं कुण्डा में लोगों में टीबी के प्रति जागरूकता एवं आवश्यक जानकारी के प्रचार-प्रसार हेतु तथा गंभीर रोगों से पीडित मरीजों को या रक्त अंतरण की आवश्यकता जैसे सिकलिंन, थैलेसिमिया, एनीमिया एवं अन्य गंभीर दुर्घटना से ग्रस्त लोगों को रक्त की पूर्ति हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान कोई भी व्यस्क व्यक्ति जो की स्वस्थ हो कर सकता है। रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं भ्रांतियों को कम करने हेतु खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने स्वयं अपने अधिनस्थ चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ रक्तदान किया। एक बार का रक्तदान 03 लोगों की जान बचाने में उपयोगी होता है। रक्तदान करने से शरीर में नये रक्त बनने की प्रक्रिया तेज होती है, दिल की सेहत बेहतर रहती है, वजन नियंत्रण रखने में मदद मिलती है। मानसिक संतुष्टि एवं खुशी मिलती है। रक्तदान से हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहगाव में कुल 24 ब्लड यूनिट एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डा में 06 यूनिट दोनो मिलाकर कुल 30 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राजेश शर्मा एवं उनके टीम जिला चिकित्सालय कवर्धा, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री प्रदीप सिंह ठाकुर (बीपीएम) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहगांव प्रभारी कुमार गौरव पाण्डेय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डा प्रभारी जयप्रकाश चंद्रवंशी, हेमराज सिंह ठाकुर, प्राथमिक स्वास्थ्य रूसे प्रभारी डॉ जानकी शरण चंद्रवंशी, जेम्स जॉन, योगेश चंद्रवंशी, नीलकमलसाहू, शैलेष चंद्रवंशी, मुकुंदमन साहू, बिरबल कुर्रे, अनिल कुमार सिंह, संजीव साहू,धर्मेन्द्र चंद्रवंशी, मनोज जायसवाल, विनीष जॉय स्वास्थ्य विभाग पण्डरिया, कुण्डा एवं मोहगांव के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा है।







