पंडरिया।ब्लाक के ग्राम डोमसरा में गुरुवार शाम घर की दीवार गिरने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।

वहीं एक युवक घायल हो गया।जिसे पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला दुर्गा पटेल पति रघुनंदन पटेल गुरुवार शाम करीब 3 बजे दीवार के पास सफाई का कार्य कर रही थी,इसी दौरान करीब दस फिट ऊंचा मिट्टी का दीवार मृतक के ऊपर गिर गया।जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।पास ही काम कर रहे 20 वर्षीय युवक गणेश पटेल को भी चोट आयी है।जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया में भर्ती कराया गया है।घायल युवक के पैर व सिर में गंभीर चोट आई है।युवक का उपचार किया जा रहा है।मृतिका को पोस्टमार्टम के लिए पंडरिया स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है,जहां शुक्रवार सुबह उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।