रायपुर के इंडोर स्टेडियम में दी गई विश्व शांति और अहिंसा की सीख, स्कूल शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुआ भव्य आयोजन

पाटन।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष तथा स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा के निर्देशानुसार एक भव्य राज्य स्तरीय सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के स्व. बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम (बूढ़ापारा) में संपन्न हुआ। इस गौरवशाली आयोजन में दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक से 300 स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर्स और प्रभारी शिक्षकों ने सहभागिता की।

अधिकारियों के मार्गदर्शन और नोडल अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम:
इस सफल सहभागिता में जिला संघ दुर्ग के अध्यक्ष श्री अशोक देशमुख, जिला उपाध्यक्ष सुनीता संजय बोहरा, जिला मुख्य आयुक्त स्काउट जीत यादव, जिला शिक्षा अधिकारी सह पदेन जिला कमिश्नर स्काउट श्री जगजीत सिंह धीर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन सह पदेन जिला सहायक कमिश्नर स्काउट श्री ढालेंद्र देवांगन, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती वर्षा ठाकुर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप महिलांगे तथा जिला संगठन आयुक्त बालक दास राऊत का विशेष मार्गदर्शन रहा। दल का कुशल नेतृत्व भारत स्काउट्स एवं गाइड्स विकासखंड पाटन के सचिव एवं नोडल अधिकारी ललित कुमार बिजौरा ने किया।

इन विद्यालयों के स्काउट-गाइड्स ने लिया हिस्सा:
सर्व धर्म प्रार्थना सभा में पाटन ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया। इनमें मुख्य रूप से:
- कन्या शाला सेलूद और सेजस बालक सेलूद
- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंडपेंडरी, धौराभाठा और गब्दी
- कन्या भिलाई तीन और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भरर
- सेजस कन्या पाटन, सेजस बालक पाटन और सेमरी
- मिडिल स्कूल अखरा, जामगांव आर, कानाकोट, बेल्हारी, ओदरागहन और सांकरा शामिल हैं।
सभी स्काउट-गाइड्स ने सामूहिक रूप से सर्व धर्म प्रार्थना कर विश्व शांति और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
प्रभारी शिक्षकों का रहा विशेष योगदान:
कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में प्रभारी शिक्षक मोहन लाल साहू, श्रीमती कल्पना शुक्ला, दीक्षा तिवारी, चंचल द्विवेदी, हरिश्चंद्र देशप्यारे, श्रीमती संगीता घाटगे, गणराज साहू, श्रीमती शशिकला साहू, अनय कुमार बँधे, श्रीमती ममता राजपूत, बुधराम साहू, श्रीमती सरिता देवांगन और मनोहर लाल साहू का सराहनीय योगदान रहा।

इस शानदार और अनुशासित सहभागिता के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री ढालेंद्र देवांगन और सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप महिलांगे ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की पूरी टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।






