पंडरिया।हाई स्कूल की बालिकाओं को सरस्वती सायकल योजनांतर्गत मिलने वाली सायकल कुंडा स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में तैयार हो रही है।तैयार होने के साथ वितरण भी किया जा रहा है।कुंडा में पंडरिया ब्लाक के अलावा बोड़ला ब्लाक की सायकल भी तैयार हो रही है।कुंडा में पंडरिया ब्लाक के 1889 व बोड़ला ब्लाक के 1140 सायकल को असेंबल करने का कार्य पिछले सप्ताह भर से लगातार जारी है।साइकल का पाटर्स लुधियाना से भेजा गया है,साथ में इसे तैयार करने करीब 18 कारीगर पहुंचे हुए हैं।एक दिन में लागभग 200 सायकल असेंबल किया जा रहा है।दो कारीगर मिलकर एक सायकल तैयार करते हैं।जो एक दिन में करीब 40 सायकल बनाते हैं।बहुत ही तेजी से सायकल तैयार करने का कार्य जारी है।विगत दिनों जिला शिक्षा अधिकारी एफआर वर्मा ने सायकल के असेंबल कार्य का निरीक्षण कार्य का अवलोकन किया तथा निर्माण कार्य की गति पर संतोष जाहिर की।वहीं जल्द वितरण करने के निर्देश दिए।
समय पर मिल रहा सायकल– बालिकाओं को सरस्वती सायकल योजना सायकल प्रदान करने की योजना डॉ रमन सिंह के शासन काल से चल रही है।लेकिन हर वर्ष साइकल वितरण शिक्षा सत्र के बीच अथवा अंतिम समय मे होता था।इस वर्ष स्कूल खुलने के महीने भर के भीतर बालिकयों को सायकल वितरण किया जा रहा है।समय पर सायकल मिलने पर बच्चों व अभिभावकों में खुशी है।उनका कहना है कि समय पर सायकल मिलने से इस योजना का लाभ बच्चे पूरे समय तक ले सकेंगे।अभिभावकों को भी सुविधा मिलेगी।






