31 वाअंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, प्रज्ञागिरी बौद्ध तीर्थ स्थल पर हुआ आयोजन

डोंगरगढ़। प्रज्ञागिरी बौद्ध तीर्थ स्थल पर आज 31 वां अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। धम्मा सेनानायक आर्य नागार्जुन सुरई ससई के नेतृत्व में बौद्ध सम्मेलन सम्पन्न हुआ।

-छत्तीसगढ़ के धर्मनगरी डोंगरगढ़ में आज 31 वां अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन संपन्न हुआ। प्रज्ञागिरी ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व विधायक विनोद खांडेकर ने बताया कि इस कार्यक्रम सामाजिक समरसता पर आधारित सभा भी आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में परित्राण पाठ व वंदना के साथ संगोष्ठी भी हुआ । वही सामाजिक व राजनीतिक अतिथियों और बाहर से आए बौद्ध अनुयायियों का सम्मान , धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। कार्यक्रम विदेशों से हजारों बौद्ध अनुयायी भी आए हुए थे।