पाटन के ग्राम महकाकला में 34 वर्षीय युवक की हत्या, टांगिया से किया वार, आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मृतक के पास ही बैठा रहा, पढ़िए पूरी खबर


बलराम यादव
पाटन। उतई थाना के ग्राम महका कला में बीते शाम को करीब 7 बजे कामेश्वर मार्कण्डेय नामक युवक का उसके ही पड़ोसी सुनील कुर्रे 36 साल ने टांगिया मार कर हत्या कर दी।।खबर फैलते ही पूरा गांव में सनसनी फ़ैल गई। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है की सुनील कामेश्वर को किसी बहाने से खेत की तरफ बुलाया था। तभी कुछ बात को लेकर विवाद हुआ होगा इसके बाद पहले  से तैयार सुनील ने टांगिया से कामेश्वर के गले में वार किया। बताया जा रहा है की तीन चार बार बार किया। इसके बाद उसे खून से लतपथ उसके घर के पास लाकर छोड़ दिया। बताया जा रहा हैं की आरोपी मृतक के पास ही बैठा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस घटना के कारण की जांच कर रही है।