

कोंडागांव/फरसगांव । शेयर मार्केट की लिस्टेड सबसे बड़ी सुरक्षा कंपनी एसआईएस इंडिया लिमिटेड के द्वारा कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में आज सुरक्षा जवान की विशेष भर्ती रैली जिला पुलिस प्रशासन की विशेष सहयोग से जिले के शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया कराने हेतु रैली आयोजित की गई। आज फरसगांव थाना क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड भर्ती रैली में भाग लेने के लिए क्षेत्र के लगभग 135 बेरोजगार युवक उपस्थित हुए। सभी युवकों का शारीरिक माप जिसमें ऊंचाई सीना वजन लिखित परीक्षा और मेडिकल के पश्चात फरसगांव थाना क्षेत्र से 37 युवकों प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया। सभी चयनित युवकों को एक माह प्रशिक्षण के लिए एसआईएस प्रशिक्षण केंद्र जसपुर को भेजा जाएगा और 1 माह का प्रशिक्षण पूर्ण कर लेने के पश्चात सभी चयनित युवकों का भारतीय पुरातात्विक विभाग एवं औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य हेतु शत् प्रतिशत स्थाई रोजगार मुहैया कराई जाएगी। आज चयनित सभी युवकों को फरसगांव थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह के द्वारा प्रशिक्षण हेतु नियुक्त किया पत्र प्रदान की गई, एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। आज जो भर्ती रैली से वंचित रह गए हैं वह दिनांक 25 अप्रैल को विश्रामपुर थाना क्षेत्र या अपने नजदीकी थाना क्षेत्र में दिनांक 30 तारीख को पुलिस लाइन रक्षित आरक्षित केंद्र कोंडागांव में भर्ती के लिए उपस्थित हो सकते हैं।






