पाटन: सेवा सहकारी समिति, झीट में स्टॉक से अधिक धान मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। तहसीलदार पवन ठाकुर द्वारा कल सुबह से देर रात तक समिति में उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) किया गया। जानकारी के अनुसार, भौतिक सत्यापन में स्टॉक से 389 कट्टा धान अधिक पाया गया है।
अब क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर यह धान किसका है और समिति तक कैसे पहुँचा? गौरतलब है कि जब कांग्रेस ने इस मामले पर विरोध जताया, तब जाकर प्रशासन ने इसे संज्ञान में लिया और जांच शुरू की।”








