

पंडरिया । आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आजादी का अमृत महोत्सव स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडेय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोंच के अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत पूरे देश मे ब्लाक स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है।जिसका मुख्य उद्देश्य गांव के अंतिम लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है। पांडेय ने कहा कि इस मेले में सभी तरह के उपचार के दवाइयां एक पंडाल के नीचे उप्लब्ध है।
इससे पूर्व गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष विशेषर पटेल व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट ने लोगों संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सभी ब्लाक मुख्यालय में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जा रहा है।जिससे दूरस्थ ग्रामीण ,वनांचल लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।उन्होंने बताया कि उक्त स्वास्थ्य मेला में सभी रोगों का उपचार किया जा रहा है।जिसका लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच रहा है।स्थानीय भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू ,चेन्द्रकुमार सोनी ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू,कल्याण सिंह,खेमसिंह ठाकुर,वीरेंद्र शर्मा,वीरेंद्र ठाकुर,रवीश सिंह,विशाल शर्मा,अनुराग ठाकुर,
सम्मानित किया गया- स्वास्थ्य मेला के दौरान नगर में बेहतर कार्य करने के लिए विभिन्न समितियों को सम्मानित किया गया।इस दौरान कोरोना के समय कार्य करने हेल्पिंग हैंड समिति,पर्यावरण संरक्षण का कार्य करने वाले पर्यावरण संरक्षण समिति,विभन्न सामाजिक कार्यो के लिए भव्या महिला ग्रुप ,बुज़ुबान जानवरों की सेवा कार्य के लिए बेजुबां सेवा समिति, स्वच्छता के लिए कार्य करने वाले महामाया सेवा समिति के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इसके अलावा सांसद श्री पांडेय द्वारा डॉक्टरों,नर्सों, लैब टेक्नीशियन,आयुष के डॉक्टर,चिरायु टीम,सहित विभाग के सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
400 से अधिक लोगों ने कराया जांच- स्वास्थ्य मेला में करीब 400 से अधिक लोगों ने जांच कराया। जिसमे आंख,कुष्ठ, अस्थि,शुगर, बीपी,नाक,कान,गला,स्त्री रोग सहित अनेक बीमारियां शामिल है।इस दौरण जरूरत मंद लोगों को चश्मा,सेल्फ केयर किट,स्टिक,नई पहल किट,पोषण आहार के लिए चेक वितरण किया किया गया।






