भाजपा मंडल बड़ेडोंगर के प्रत्येक पोलिंग बुथ में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस

आशीष दास

कोंडागांव/बड़ेडोंगर । दिनांक 06 अप्रैल को भाजपा मंडल बड़ेडोंगर के सभी पोलिंग बुथ स्तर में स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उरन्दाबेडा़ मे एवं सभी प्रमुख पदाधिकारी उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष ने अपने- अपने क्षेत्र के पोलिंग बुथ में शामिल हुए। इस दौरान हर कार्यकर्ता के घर में भाजपा का झंडा लहराते हुए बहुत उत्साह पूर्वक स्थापना दिवस मनाया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमचंद देवांगन ने कहा आज भाजपा के 42वां स्थापना दिवस पर मंडल के सभी कार्यकर्ता आने वाले विधान सभा चुनाव 2023 में छग से कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेकने हेतु संकल्पित हैं। वर्तमान भूपेश बघेल सरकार के नाकामी घोषणा पत्र एवं राजीव गांधी न्याय योजना का राशि कटौती कर किसानों के खातों में डाला गया, जो कि घोर अन्याय है, जिसका भाजपा घोर निंदा करता है। बेरोजगार युवाओं के साथ छलावा किया जा रहा है और छग सरकार बेरोजगारी दर कम करने का ढोंग रच रहा है। किसान, कर्मचारी से लेकर आम जनता, युवा सभी आक्रोशित हैं सभी छलावा महसूस कर रहे हैं।

इस दौरान मुख्य रूप से झारीराम सलाम, हेमचंद देवांगन, रामचरण जैन, निर्मल नाग, जुगधर मरापी, केशरचंद पुजारी, भानुराम नाग, भकचंद जैन, परमेश्वर सेठिया, शिवलाल जैन, नाथुराम सेठिया, असवन जैन, राजेंद्र पांडे, सागर पांडे, नाथुराम सेठिया, तोमेश जैन, दिपक नाग, रितेश सेठिया, अनिल नाग, गणेश सेठिया सहित सभी शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं पोलिंग बुथ अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में शामिल हुए।