पाटन। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही ग्राम बठेना स्थित धान खरीदी केंद्र में पहले दिन किसानों की अच्छी उपस्थिति रही। खरीदी के पहले दिन केंद्र में कुल 470 कट्टा धान की आवक दर्ज की गई।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुनील वर्मा सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। धान खरीदी की शुरुआत के दौरान ग्राम के पूर्व सरपंच सूजन वर्मा, ईश्वरी साहू, ओमप्रकाश वर्मा, पीतांबर, जय छतरी, दिनेश वर्मा, पंच गोलू साहू, रामकृष्ण वर्मा, भूषण साहू, भागवत पटेल सहित गांव के अन्य किसान भी मौजूद रहे।
पहले ही दिन किसानों द्वारा धान बेचने पहुंचने से खरीदी केंद्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।







