पहांदा झ में 48 लोगो ने थामा भाजपा का दामन, नवप्रवेशी भाजपाइयों का सरपंच मनीषा देशलहरे सहित भाजपा नेताओं ने किया स्वागत


पाटन। ग्राम पाहन्दा में सरपंच मनीषा देशलहरे के नेतृत्व में भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर युवा तथा महिलाओं ने भाजपा प्रवेश किया। भाजपा नव प्रवेशी करने वाले युवा तथा महिलाओं को दुर्ग सांसद विजय बघेल के अनुज संजय बघेल ने गमछा पहनाकर भाजपा परिवार में सुवागत किया।
पाटन। विकास खंड के ग्राम पहांदा झ की सरपंच श्रीमती मनीषा देशलहरे के प्रयास से ग्राम के करीब 50 लोगो ने भाजपा के रीति नीति के साथ चलने का संकल्प लेते हुए भाजपा का दामन थामा है। इनमे से ज्यादातर कांग्रेस के कार्यकर्ता है जो को राज्य सरकार के कार्यों से नाखुश होकर भाजपा प्रवेश किया है। पहांदा में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू नवप्रवेशी को भाजपा का सदस्य बनाया। इस अवसर पर भाजपा नेता समाज सेवी संजय बघेल, श्रीमती मजूलता जिला कोषाध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, शुभम शर्मा, सालिक, जिनेश जैन सरपंच ओदरागहन, सहित अन्य विशेष रूप से मौजूद रहे। इस सबका स्वागत सरपंच श्रीमती मनीषा देशलहरे ने किया। भाजपा प्रवेश करने वालों में कमलेश ठाकुर, जानकी ठाकुर,दुस्यंत वर्मा,गंगाधर यदु, अनिल,संतोष,शीतल, सिद्धार्थ,चंद्रकांत, सत्यम,घनश्याम,उत्तम, गोविंद,गगन,ओमप्रकाश,नागेंद्र,युगल,संजू,लोकेश,सोमनाथ यादव, हेमंत,मिथिलेश, नितिश वर्मा, सोहन,देवेंद्र यादव,रोहित दास,रविदास, मनोज ठाकुर,तरुण,सोमनाथ यादव,लक्ष्मीकांत,तामन ठाकुर,हिरदे,ठाकुर खिलेश्वर ठाकुर,लोकेश वर्मा, तुषार वर्मा, गोपीचंद,गजेंद्र धीवर,पीयूष ठाकुर, पुष्कर ठाकुर,भास्कर ठाकुर, खूबी ठाकुर,शीतल ठाकुर, करण यदु,लिलेश्वर साहू, सहित अन्य लोग शामिल है।

अतिथियों का स्वागत करती सरपंच मनीषा देशलहरे