पाटन। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर रानीतराई द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चुलगहन में 5 दिवसीय निःशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 17 जून से 21 जून 2026 तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक संचालित होगा।

शिविर का आयोजन संचालक आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन तथा जिला आयुष अधिकारी दुर्ग डॉ. दिनेश चंद्रवंशी के निर्देशन में किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में योग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी।
आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना है। शिविर में सभी आयु वर्ग के लोग निःशुल्क भाग लेकर योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
आयुष विभाग ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर योग को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है।






