भव्या महिला ग्रुप पंडरिया द्वारा आयोजित 5 दिवसीय योग शिविर हुआ संपन्न

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया-भव्या महिला ग्रुप पंडरिया द्वारा स्थानीय श्री गणेश हॉस्पिटल पंडरिया में 5 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया । 5 मई से 9 मई तक प्रतिदिन प्रातः 5:30 से 7 बजे तक आयोजित इस योग शिविर में भव्या महिला ग्रुप की महिलाओं और उनके परिवार के सदस्यों के साथ ही नगर की महिलाओं, बालिकाओं ने भी भाग लिया । योग शिविर का संचालन प्रज्ञा सिंह बैस द्वारा किया गया ,जो की योग विज्ञान में निपुण वेलनेस इंस्ट्रक्टर होने के साथ ही भव्या ग्रुप की सदस्य भी हैं। शिविर का शुभारंभ भव्या ग्रुप के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर मे योग के सभी आसन, सूर्य नमस्कार , प्राणायाम एवं शरीर के विभिन्न अंगों और उनसे जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अनेकों योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया । योग हमारी प्राचीन संस्कृति हैं,इसे करने का सही नियम और इससे हमारे शरीर को होने वाले लाभ की भी जानकारी दी गई। शिविर के समापन दिवस में भव्या महिला ग्रुप द्वारा वेलनेस इंस्ट्रक्टर प्रज्ञा सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। निधि श्रीवास्तव ने इस बेहतरीन संचालन के लिए धन्यवाद् ज्ञापित किया । भव्या महिला ग्रुप की सदस्य शैल बिसेन ने समापन दिवस के अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि योग स्वस्थ रहने और शारिरिक, मानसिक व भावनात्मक तनाव को दूर करने के लिए सर्वोत्तम अभ्यासों मे से एक है। शिविर में सम्मिलित रवि श्रीवास्तव ने आज की इस व्यस्त जिंदगी में हर व्यक्ति को निरोगी रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है। योग शिविर के इस आयोजन मे सम्मिलित होने वाले सभी लोगों ने भाव्या महिला ग्रुप के इस प्रयास की सराहना की है। ग्रुप के सहमति से योग कार्यक्रम अनवरत जारी रखने की योजना बनायी गयी है । इस योग शिविर में भाव्या महिला ग्रुप की निधि श्रीवास्तव, उर्वशी चंद्रवंशी , शैल बिसेन,अर्चना सिंह, श्वेता श्रीवास्तव, यशोदा सोनी, कुसुम साहु, ज्योति सिंह ,उनके परिवार एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रहे।