राकेश कुमार
कुम्हारी।14 अप्रैल भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी मंडल में सामाजिक न्याय पखवाड़ा सप्ताह के अंतर्गत मंडल के 5 शक्ति केंद्रों एवं महिला मोर्चा कुम्हारी मंडल के द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई । मंडल अध्यक्ष राजू निषाद के द्वारा डॉक्टर अंबेडकर जी की जीवनी पर अपना उद्बोधन देते हुए बताया कि बाबा साहब की देन से हम सब समाज में आपसी भाईचारा बिना भेदभाव के रहते हैं उन्होंने शिक्षा के दौरान 32 डिग्रीया हासिल की थी, मंडल अध्यक्ष ने बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत के संविधान निर्माण समिति के आप अध्यक्ष रहे आपकी नेतृत्व में हमारे देश का संविधान 2 साल 11 महीने 18 दिन में पूर्ण हुआ था।

इन कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता राकेश पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष पी.एन.दुबे, प्रदेश किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य गोल्डी गोस्वामी, मंडल महामंत्री लोकेश साहू धर्मेंद्र सिन्हा, मंडल कोषाध्यक्ष आलोक दुबे, मंडल उपाध्यक्ष सुनीता कुर्रे, वार्ड 15 पार्षद रागिनी निषाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदिरा कोसरिया, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष फिंगेश्वर साहू, वीरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य भावना बंजारे, स्वाध्याय मंडल जिला संयोजक उमाकांत साहू, पूर्व युवा मोर्चा महामंत्री सुमित द्विवेदी, डिकेश पटेल,राम प्रसाद गुप्ता, बूथ 7 अध्यक्ष अजय कुर्रे,उमाशंकर, त्रिशांत साहू, छाया साहू, राम खिलावन साहू, कविता रात्रे एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित आम नागरिक उपस्थित रहे ।