पाटन तहसील के 36 धान खरीदी केंद्रो पर 5318 क्विंटल धान की हुई खरीदी, खरीदी केंद्रो पर किसान धान लेकर पहुंचे, पूजा अर्चना मनाया धान त्यौहार


पाटन। पाटन ब्लाक के 36 धान खरीदी केंद्रों में आज समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत की गई सेवा सहकारी समितियों में स्थानीय 5318 क्विंटल धान की खरीदी पहले दिन की गई।  लगभग सभी सेवा सहकारी समितियों में किसान पहले ही दिन धान  लेकर पहुंचे। इसके अलावा कई किसान अपने धान को बेचने के लिए टोकन लेने भी पहुंचे थे। पहले दिन सभी समितियों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत की।  साकरा समिति में अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर एवं डारेक्टर राकेश ठाकुर, मेहतर वर्मा भी पहुंचे थे।  इसके अलावा सेवा सहकारी समिति सोरम में समाजसेवी शैलेश मिश्रा ने पूजा अर्चना कर खरीदी किंशुरुआत की।  सेवा सहकारी समिति झिट् में जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती राम बाई सिन्हा ने खरीदी की शुरुआत की। सेवा सहकारी समिति रानीताराई जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अशोक साहू, अध्यक्ष रमन तिकरिहा,जनप्रतिनिधियों के अलावा समिति प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सहित विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी पहुंचकर धान खरीदी की शुरुआत की।