एनएमएमएस परीक्षा में दुर्ग जिले के 542 विद्यार्थियों ने मारी बाजी…..पाटन ब्लॉक के 117 बच्चों का हुआ चयन,सावनी और घुघवा स्कूल से सर्वाधिक चयनित

पाटन।राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस परीक्षा) में इस बार दुर्ग के छात्रों ने एक लंबी छलांग मारी है और गत वर्ष की तुलना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जिले के 542 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 321 अधिक है। चयनित विद्यार्थियों में विकासखण्ड धमधा से 219, विकासखण्ड दुर्ग से 207 एवं विकासखण्ड पाटन से 117 विद्यार्थी सम्मिलित है। जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से कुल 65 विद्यार्थी चयनित हुये है। राज्य में दुर्ग जिले से श्री दीपक कुमार साहू, श्री कुणाल कुमार चन्द्राकर, कु. लोरीमा साहू ने क्रमशः मेरिट सूची के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान में अपना वर्चस्व स्थापित किया है।

पाटन ब्लॉक से इस वर्ष बच्चो का प्रदर्शन शानदार रहा सावनी और घुघवा से 7 बच्चों का चयन हुआ।

विदित है कि सन् 2008 में नेशनल मीन्स -कम- मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) की शुरुआत की गई थी. इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को वित्तीय मदद प्रदान की जाती है. इस छात्रवृत्ति का मकसद सालाना 12,000 रुपए की राशि प्रदान कर ग़रीब बच्चों को माध्यमिक शिक्षा यानि कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित करना है।