मौर्यधवज सेन
नगरी/सिहावा, बेलरगांव । नगरी माँ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर लोकेश जंजीर, रुद्र कुमार साहू, रमेश कुमार साहू, मनीष कुमार साहू, विकेश कुमार साहू, भरत पुजारी ने भाजपा के वरिष्ठ जनों के सानिध्य में भाजपा का हाथ थामा। इस दौरान मुख्य रूप से किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, मंडल अध्यक्ष मोहन नहाटा, मंडल महामंत्री रामगोपाल साहू, मंडल महामंत्री हृदय साहू, नागेंद्र शुक्ला, रवि शंकर दुबे, कमल डागा, आराधना शुक्ला, प्रतिमा देवांगन, हेमलता साहू, महेंद्र नेताम, दिनेश्वरी नेताम, गिरवर भंडारी, यशोदा साहू, शत्रुघ्न नेताम, भूपेश साहू, नरेंद्र नाग, शयामंत बिसेन आदि उपस्थित रहे।
