छत्तीसगढ़ खो -खो लीग में पाहंदा (अ) के 6 खिलाड़ीयों का  हुआ चयन


पाटन।
  पाटन विधानसभा क्षेत्र के पाहंदा( अ) एकलव्य खो- खो संध पाहंदा( अ) के -6 खिलाड़ियों का (मानसी ठाकुर , कंचन साहू  , मोहित पाल, पवन मानिक पुरी, डाली यादव, डाली ठाकुर) का चयन छत्तीसगढ़ खो- खो लीग के लिए हुआ हैं। एकलव्य खो- खो संध के अध्यक्ष श्री टीकाराम साहू ने बताया की यह छत्तीसगढ़ पहला लीग खो- खो  टुर्नामेंट कबीरधाम कवर्धा में 22 अगस्त से 24 अगस्त तक होगा । जिसमें महिला वर्ग के- 4 एवं पुरुष वर्ग  2 खिलाड़ी को खो – खो लीग मैंच खेलने का अवसर मिला हैं।  एवं एकलव्य खो- खो संध के कोच गजेन्द्र यादव का टीम मेजर में चयन हुआ हैं।एक ही गाँव से 6 खिलाड़ी को अवसर मिलना गर्व का विषय हैं। इससे पहले भी एकलव्य खो- खो संध के खिलाड़ी ने राज्य व राष्ट्रीयस्तार तक का खेल में भाग ले चुके हैं। खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों ने  पाहंदा का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर सासंद व एकलव्य खो_खो संध संरक्षक श्री विजय बधेल, योग आयोग के अध्यक्ष  श्रीरूपनाराक्षयण जी ,पुर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती हर्षालोकमणी चन्द्रा कर  , जनपद सभापति प्रणोव शर्मा, पड़ वानी गायक  चेतन लाल देवांगन, सरपंच इरावती ठाकुर,पुर्व सरपंच व उपाध्याय मोहनलाल साहू, उपाध्याय भारत लाल साहू,  उपाध्याय श्रीमती मीनाक्षी साहू, कोषाध्यक्ष विश्वकर्मा पाल,सचिव अनुज साहू,प्रधान अचार्य चेला राम साहू , होरी लाल यादव,हरिराम सरपा  विजय यादव, मेघनाथ साहू, रामकुमार साहू, भुपेन्द्र साहू, पवनकुमार साहू, गीता साहू, बिशालिक साहू,  एकलव्य खो -खो संध अध्यक्ष टीकाराम साहू, ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।