पाटन। ग्राम गुजरा के सरपंच पीतांबर पटेल के फार्म हाउस में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। 60 बकरा और बकरी को चोरी कर ले गए। जिससे की सरपंच को करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बता दे की सरपंच बकरा बकरी पालन का कार्य किया करते थे। उसके पास कई उन्नत नस्ल के बकरा बकरी भी था। घटना की सूचना थाना में देने की जानकारी सरपंच पीतांबर पटेल ने दी है।



