पंडरिया । लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह के जोगी कांग्रेस से निष्कासन के बाद स्तीफा देने का दौर शुरू हो गया है।शुक्रवार को नगर में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जोगी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज सिंह ठाकुर,देवेंद्र गुप्ता भर्तृहरि सिंह परिहार साहित 60 कार्यकर्ताओं ने अपना स्तीफा दिया है। देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि स्व.अजीत जोगी द्वारा निर्मित (छ ज का ) पार्टी से माननीय धर्मजीत सिंह के निष्कासन के पश्चात मैं स्वयं देवेन्द्र गुप्ता अपने अन्य साथियों सहित जनता कांग्रेस जे छग पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं पद से त्याग पत्र देता हूँ। श्री गुप्ता ने बताया कि हमारी आस्था स्व.श्री जोगी के प्रति थी। जिस कल्पना से पार्टी का निर्माण उन्होंने किया था,उसका उद्देश्य आज की स्थिति में विपरीत दिशा में जा रही है।उन्होंने कहा कि जोगी कांग्रेस अब पहले जैसी पार्टी नहीं हैं।अब सभी फैसले टेबल में लिए जाते हैं।
उन्होने कहा कि वे धर्मजीत सिंह का प्रारम्भ से ही समर्थक रहे हैं।उन्होने किसी पार्टी में शामिल होने पर कहा कि पूरी आस्था धर्मजीत सिंह के साथ हमेशा रही है। आगे भी उन्ही के साथ रहेगी।
जनता कांग्रेस जे के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने कांफ्रेंस में बताया कि जब अजीत जोगी छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री बने तभी से मैंने स्व अजीत जोगी को अपना आदर्श मानकर उनके साथ चला।जब उन्होंने सन 2016 में नई पार्टी बनाई तो मैं उनके साथ नई पार्टी में चला गया।किन्तु अब अमित जोगी के द्वारा बीते दिनों मेरी माता तुल्य चाची(शशि सिह) के साथ जो बदतमीजी किया गया। वाज बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने बताया कि मेरे लिए परिवार का मान-सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है।राजनीति और संबंध दोनों अलग चीज होते हैं यदि अमित जोगी जी को धर्मजीत सिंह से कुछ परेशानी थी, तो उनको वो बातें धर्मजीत सिंह से करनी चाहिए थी, पर अमित जोगी ने धर्मजीत सिंह की धर्मपत्नी व मेरी चाची से राजनीतिक बातें करते हुए उनसे बदतमीजी की।उन्होंने बताया कि अमित जोगी कहते हैं कि धर्मजीत सिंह मेरे पिता तुल्य हैं,किन्तु वे उनकी धर्मपत्नी से बदतमीजी करते हैं।ये बेहद ही शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण है।इस घटना क्रम से मुझे पारिवारिक क्षति पहुंची है।जिसके चलते मैं अपने पद व अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूँ।
उन्होंने भगवान से प्रार्थन करते कहा कि अमित जोगी महिलाओं का सम्मान करना सीखें तथा शोषित लोगों के उत्थान करने के लिए कार्य करने हेतु सद्बुद्धि के लिए की प्रार्थना करता हूँ।
कुल 60 लोगों ने स्तीफा दिया-प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज सिह व देवेंद्र गुप्ता सहित ग्रामीण क्षेत्र के करीब 60 पदाधिकारियों ने अपनी प्राथमिक सदस्यता से स्तीफा दिया।जिसमें संजय बंजारे, मालिक राम,ओमप्रकाश,गंगाराम निषाद, भीखम पटेल, चंद्रशेखर साहू,अश्वनी साहू,रोहित यादव,राजेन्द्र निषाद,विजय यादव,तीरथ साहू,अजय बंजारे, भर्तृहरि सिंह परिहार,संजीत भास्कर,पन्ना निर्मलकर,संतोष कुमार,इमराम खान,अजय जांगड़े,शिव कुमार अन्नत,रकेश रोशन,मनोज टंडन,गुलाब दास, संतोष सहित 60 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हैं।