पाटन। ब्लॉक के ग्राम ओदरागहन में मनरेगा में काम करने वाले 65 वर्षीय मजदूर प्रीतम साहू का कार्य के दौरान निधन हो गया। सरपंच जिनेश जैन राजा ने बताया की प्रीतम साहू मनरेगा में काम कर रहे मजदूरों को पानी पिलाने का काम करते थे। सुबह कार्यस्थल पर काम कर रहे थे इस दौरान अचानक उसे चक्कर आया और जमीन पर गिर गया।






