पंडरिया । नगर के भाड़ी मंदिर परिसर में महामाया सेवा समिति के सदस्यों ने अपने सफाई अभियान के कार्य का 67 वा चरण पूरा किया।खराब
मौसम की कठिनाइयों के बाद भी इस पुनीत औऱ नगर हित के कार्य, आयोजन में सभी सदस्यों ने सफाई अभियान में अपना योगदान दिया। महामाया सेवा समिति अध्यक्ष(सांसद प्रतिनिधि कॉलेज) संजय सोनी के साथ समिति मार्गदर्शक ,सांसद प्रतिनिधि(प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) चन्द्रकुमार सोनी ,समिति उपाध्यक्ष और पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ठाकुर रितेश सिंह ,समिति सचिव पंडित अभिषेक शर्मा, समिति प्रबंधक मनेंद्र शांडिल्य,वार्ड 10 के पार्षद ठाकुर अनुराग सिंह,किसान मोर्चा मिडिया सहायक अजय बंजारे,मुकेश देवांगन , बुध्देश ,राजू सोनी,सूरज दुबे,रिंकू हलवाई, गर्ल्स टीम से राधिका ,आरती,ज्योति,सन्तोषी रेणु बंजारे छोटी के साथ नगर पंचायत कमांडो दस्ता ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाड़ी मंदिर के पुजारी अरविंद्र चौबे ने सफाई अभियान में हाथ बटाते हुए प्राचीन मंदिर व सफाई के संबंध में जानकारी दी।