69 राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता आयु 14 वर्ष बालक वर्ग का आयोजन 6 जनवरी से शुरू

भिलाई। 69 राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता आयु 14 वर्ष बालक वर्ग का आयोजन दुर्ग संभाग के अंतर्गत दुर्ग जिला में आयोजित किया जा रहा है जिसका आयोजन दिनांक 6/ 1 /2026 से 9 /1/ 2026 तक भिलाई के भिलाई नायर समाजम हायर सेकेंडरी स्कूल एवं सेक्टर 2 बास्केटबॉल ग्राउंड पर आयोजित होगा l प्रतियोगिता का उद्घाटन भिलाई विद्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 2 के खेल मैदान पर किया जाएगा l 69वी राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता में भारत के कुल 29 राज्य एवं कुल खिलाड़ियों की संख्या 329 एवं ऑफिसीयल 87 भाग लेंगे इनके साथ ही साथ लोक शिक्षण संचालनालय स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के 45 ऑफिसीयल एवं दुर्ग संभाग से 136 व्यायाम शिक्षक एवं अधिकारी सम्मिलित होंगे l यह जानकारी 69 वी राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी जयंत वर्मा द्वारा दिया गया l