राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । महामाया सेवा समिति पंडरिया द्वारा नगर हित मे स्व्च्छता का अलख जगाने हेतु रविवार को वार्ड क्रमांक 1 गुरुघासीदास बाबा जयस्तम्भ के आसपास सफाई कार्य किया गया।रविवार को वार्ड क्रमांक 1 पार्षद चंद्रभान टण्डन ,वार्ड 2 पूर्व पार्षद विजय बर्मन व बीजेपी पंडरिया महामंत्री पदमराज टण्डन के नेतृत्व में तथा संरक्षक कल्याण सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में स्वच्छता का कार्य पूरा किया गया।इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष रितेश सिंह ठाकुर को सम्मानीय सांसद सन्तोष पांडेय के द्वारा स्वास्थ्य विभाग पंडरिया का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किये जाने पर सभी सदस्यों के द्वारा बुके भेंट कर बेहतर कार्य करने के लिए चर्चा किया गया ।साथ ही सभी लोगों ने नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया।इस अभियान में समिति अध्यक्ष (सांसद प्रतिनिधि कॉलेज) संजय सोनी के साथ समिति सचिव अभिषेक शर्मा,कोषाध्यक्ष मनेंद्र शांडिल्य ,वार्ड 10 पार्षद अनुराग ठाकुर , युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ठाकुर लोकेश सिंह ,गोविंद निर्मलकर ,बुध्देश राय ,विजय पाटले,रिंकू हलवाई ,सूरज दुबे ल,अथर्व सोनी (जुलु),कपिल सत्यम,गर्ल्स ग्रुप से राधिका ,आरती,ज्योति,निशा रात्रे ,नगर पंचायत कमांडो दस्ता के साथ अनेक युवा शामिल थे।






