कांकेर।आजादी के 75 वें वर्षगांठ में अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और अपने आजादी के रणबाँकुरों को याद कर स्कूली बच्चे अपने आप को गौरवान्वित कर रहे हैं।
इसी संदर्भ में आजादी के अमृत महोत्सव का लोगो(logo) का निर्माण शास उच्चतर माध्य. विद्यालय सिदेसर के हायर सेकंडरी के बच्चों के द्वारा प्राचार्य रोशन कुमार वर्मा के मार्ग दर्शन में किया गया।
केसरिया के फूल पत्ती और चूने का उपयोग कर तिरंगे झंडे का निर्माण कर तिरंगे के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया गया।