कुम्हारी । आजादी के 75 वें वर्षगांठ के अवसर पर कुम्हारी नगर के अनेक सरकारी संस्थाओं, स्कूलों व नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर तिरंगा फहराया गया। कई प्रतिष्ठित संगठनों ने भी इस स्वतंत्रता दिवस को बड़े हर्ष उल्लास के साथ अमृत महोत्सव के रूप में मनाया। नगर में सुबह से ही लोगों में देश प्रेम का उत्साह देखा गया झंडे फ़हराने की उत्सुकता ऐसी की बरसते पानी में भी आजादी की इस पर्व में पैर नही रुके। परिणाम स्वरूप कई स्थानों में शान से लहराया तिरंगा। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद कुम्हारी में अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने ध्वजारोहण किया। आजादी के इस अमृत महोत्सव को और सफल बनाने के लिए उत्कृष्ठ कर्मचारियों का सम्मान किया गया। अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने अपने उद्बोधन में आजादी के लड़ाई में हुए शहीदों को नमन करते हुए नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया उन्होंने कहा कि अगर इच्छाशक्ति हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। लोकतंत्र के दिखाए मार्ग व प्रजातंत्र के सेवक रूप में कार्य करके ही एक सच्चे नेता बना जा सकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ कर्मचारियों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान भी किया गया। आजादी के इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्या श्रीमती लता रघु कुमार ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती लता रघु कुमार सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। वार्ड क्रमांक 15 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी दुर्गा मंदिर प्रांगण में पी.डी.वाघले के द्वारा देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण उपरांत राष्ट्रगान एवं आर.डी. राव द्वारा राष्ट्रगीत गाया गया, कार्यक्रम में उपस्थित सभी को 15 अगस्त की बधाई दी गई।

- August 16, 2022