प्रदेशभर में 76 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का हुआ स्थानांतरण

रायपुर । लोकसभा चुनाव से पहले गृह विभाग ने बड़ा फेरबदल किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रैंक के 76 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। मुख्यमंत्री सुरक्षा में सुरक्षा में तैनात लगभग सभी एएसपी को वहां से हटा दिया गया है।

एक दिन पहले एसीबी और ईओडब्ल्यू से कई अधिकारियों को हटाकर मुख्यालय भेजा गया था, उन्हें नए जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। एएसपी कीर्तन राठौर को रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सीएम सुरक्षा से हटाए गए अधिकारी

मुख्यमंत्री सुरक्षा से प्रमोद गुप्ता को छसबल कबीर धाम, धीरेंद्र कुमार पटेल को आपरेशन गरियाबंद, मुकेश ठाकुर को आपरेशन राजनांदगांव, रोहित कुमार झा को गुप्तवार्ता नवा रायपुर और पंकज शुक्ला को सुकमा भेजा गया है। इनकी जगह आदित्य पाण्डेय को आपरेशन कैंप बांसागुड़ा से मुख्यमंत्री सुरक्षा, हरीश राठौर को कबीरधाम से मुख्यमंत्री सुरक्षा, खोमन लाल सिन्हा को कांकेर से मुख्यमंत्री सुरक्षा, गौरव मंडल को सुकमा से मुख्यमंत्री सुरक्षा, शोभराज अग्रवाल को सूरजपुर से मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात किया गया है।