मलपुरी कला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस एवं FLN मेला


       शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व हाई स्कूल मलपुरी कला वि खं धमधा में इस वर्ष 26जनवरी को 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संकुल प्राचार्य रीतू वर्मा मैडम द्वारा ध्वजा रोहण किया गया, तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा बैंड बाजा के साथ जोर शोर  से नारा उद्घोष करते हुए, गीत गाते हुए  शिक्षकों, जन प्रतिनिधियों व पालकों के साथ प्रभात फेरी करते हुए ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी व गांव के विभिन्न चौंक चौराहों में सरपंच शकुंतला साहू, उपसरपंच राम नरेश नेताम व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
        भोजन अवकाश उपरांत वार्षिक उत्सव सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच शकुंतला साहू, विशिष्ट अतिथि उप सरपंच राम नरेश नेताम, पूर्व जनपद सदस्य इंद्रा बंछोर, SMDC अध्यक्ष डॉ कोमल वर्मा, राम नारायण साहू, जितेन्द्र साहू पंच,भुनेश्वरी साहू उपस्थित रहे,कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य रीतू वर्मा मैडम ने की, गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालयीन बच्चों द्वारा विभिन्न मनमोहक देश भक्ति, छत्तीसगढ़ी पारंपरिक करमा ददरिया राऊत नाचा, भारतीय संस्कृति दर्शन, भाषण कविता सांस्कृतिक ,कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए , उपस्थित जन समुदाय द्वारा कार्यक्रम का आनंद लेते हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया, कार्यक्रम का संचालन बिमलेश त्रिपाठी व जया गंगबोईर मैडम द्वारा किया गया।शासन के निर्देशानुसार उक्त दिवस FLN उल्लास मेला का आयोजन किया गया जिसमें गांव के अनेक नव साक्षरों व उपस्थित ग्रामीणों को शपथ दिलाते हुए सीखने सिखाने के उद्देश्य से बनाए गए विभिन्न स्टालों बुनियादी शिक्षा व संख्या ज्ञान, जीवन कौशल, ज्ञान विकास का अवलोकन कराया गया। प्राथमिक शाला मलपुरी कला के प्रधान पाठक तुलेश ठाकुर मैडम द्वारा व्यावहारिक गणित ,पढ़ने व सीखने के बारे में समझाया गया। उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा खेल व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
       अंत में  ऋचा साहू मैडम द्वारा उपस्थित जन प्रतिनिधियों, पालकों व ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए  कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने हेतु समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं व स्काउट गाइड के बच्चों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
कार्यक्रम में  वेणु सप्रे, कमलेश्वरी जांगड़े, प्रज्ञा शर्मा, अंजू अणिमा शर्मा, डिंपल ठाकुर,cac कैलाश राजपूत, मोहन लाल यादव, अरविंद सिंह पुरेन्द्र साहू, गुलाब साहू, योगेंद्र दिवाकर, हरि वर्मा,कुसुम वर्मा, कांता जांगड़े, वेणु साहू, उर्मिला साहू आदि ने विशेष सहयोग किया।