पाटन।
आजादी के 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय के प्रांगण में गरिमा में आयोजन किया गया प्रातः विद्यालय में संस्था प्रमुख श्री घनश्याम सिंह पटेल एवं श्री चंद्र मोहन यादव के द्वारा शाला प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत के गणमान्य सदस्यों , सम्मानित पालकों की उपस्थिति में पूजन व ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात सहायक शिक्षक श्री लखेश्वर साहू के नेतृत्व में बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकालते हुए ग्राम के विभिन्न चौक में ध्वजारोहण संपन्न हुआ। मंचीय कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सोनिया थानेश्वर यदु, संकुल समन्वयक श्री महेंद्र बहादुर पूर्व जनपद सदस्य डा घनश्याम कौशिक, विधायक प्रतिनिधि श्री थानेश्वर यदु,उप सरपंच श्री मनोज देशलहरा शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती ज्योति देशलहरे, उपाध्यक्ष श्री श्रवण यादव, शिक्षाविद श्री लोकनाथ सोनवानी, शिक्षक श्री नागेंद्र कुमार वर्मा, श्रीमती डी चंद्रा,श्री अश्वनी कुमार देवांगन, श्रीमती संतोषी टंडन,श्रीमती पूर्णिमा शर्मा,श्री कृष्ण कुमार सोनकरएवं समस्त पंचगण ग्रामीणों की उपस्थिति में बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। प्रधानपाठक श्री घनश्याम सिंह पटेल ने शाला प्रतिवेदन वाचन किया। विद्यालय के विकास में सहयोग करने वाले दानवीर जिनमें खेल संसाधन देने वाले श्री कन्हैया सिंह ठाकुर, सीसीटीवी कैमरा हेतु श्री भगवान दास महिलांग , श्री मुकेश कुमार सिंगौर का सम्मान किया गया। पंचायत एवं उपस्थित दानदाताओं की ओर से बच्चों के प्रोत्साहन हेतु कॉपी पेन शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती ज्योति देशलहरे द्वारा 20 थाली,श्री कन्हैया श्री ठाकुर की ओर से समस्त बच्चों को 3500 रुपए नगद पुरस्कार प्रदान करने के साथ 6वीं से 12 वीं तक अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को व्यवसायिक कार्य से जोड़ने और जीवकोपार्जन कौशल विकास के लिए मोटर,टीवी फ्रिज , कम्प्यूटर सुधार हेतु कुशल कारीगरों की उपस्थिति में कार्यशाला आयोजित करने की घोषणा किया गया।आने वाले समय में स्कूल के विकास हेतु ग्राम पंचायत सरपंच महोदया की ओर से विकास राशि, कृषिभूमि की उपलब्धता की घोषणा की गई ।समस्त कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्री नरसिंह प्रसाद ठाकुर , आभार प्रदर्शन प्राथमिक प्रधान पाठक श्री चंद्र मोहन यादव द्वारा किया गया।








