शासकीय प्राथमिक शाला डंगनिया प्रांगण में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ग्राम के गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। ध्वजारोहण संस्था प्रधान श्री आर. के. घोरमोड़े द्वारा किया गया तत्पश्चात बैंड और बिगुल के साथ स्कूली बच्चों, पालकों और स्वच्छता दीदियों ने प्रभात फेरी निकाल ग्राम डंगनिया के विभिन्न चौक चौराहों पर ध्वजारोहण में हिस्सा लिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर भाषण ,देशभक्ति गीत, कविता एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की। समारोह में उपसरपंच अनिल वर्मा, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूजा वर्मा, उपाध्यक्ष तुलेश्वर साहू, शिक्षाविद हेमनाथ कश्यप, सुनीता कश्यप, सहित पंच गण लक्ष्मी निषाद, अनिता ठाकुर, हेमलता वर्मा, उदासा यादव, शिक्षिका वीणा साहू एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।








