पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुशंसा पर आज पाटन ब्लॉक के 109 आवेदकों को जनसम्पर्क राशि का चेक वितरण किया गया। इनमे व्यक्तिगत आवेदकों के साथ साथ कई समूह भी लाभान्वित हुवे। जनपद पंचायत पाटन के सभागार में आज चेक का वितरण किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र चन्द्रवँशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व बीज निगम के सदस्य शंकर बघेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, सभापति दिनेश साहू, जनपद सीईओ मुकेश कोठारी सहित अन्य मौजूद थे।

- September 8, 2022