पाटन।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग के निर्देशानुसार और डॉ बी कठोतिया खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन के मार्गदर्शन में पुरुष नसबंदी पखवाडा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में दो दिन में 8 पुरुषों का सफल नसबन्दी किया गया. इसमें सर्जन डॉ. दीपक कश्यप, जितेंद्र निर्मलकर ओ टी टेक्निशियन , लालमणि डहरे ड्रेसर, अनीता जोशी बी एल वर्मा, चंद्रकांता साहू , के के वर्मा नरेंद्र साहू का विशेष सहयोग रहा।







