दुर्ग जिले के ग्राम पाऊवारा के स्पोर्ट्स क्लब पाऊवारा के 8 खिलाड़ियों (राहुल , गौरव , दीपांशु , सुनील , उमा , हिना , पायल , रागिनी ) का चयन छत्तीसगढ़ खो खो लीग के लिए हुआ है ।
क्लब के मुख्य प्रशिक्षक सुमन लाल साहू ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ का पहला लीग खो खो टूर्नामेंट कबीरधाम कवर्धा में 22 अगस्त से 24 अगस्त 2025 तक होगा । जिसमें पुरुष और महिला वर्ग के 4-4 टीमो को खो खो लीग मैच खेलने का अवसर मिल रहा है । एक ही जगह से 8 खिलाड़ियों का चयन होना गर्व का विषय है ।
इससे पहले भी स्पोर्ट्स क्लब पाऊवारा के 35 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर व 70 से अधिक खिलाड़ियों ने राज्य स्तर एवं 2 खिलाड़ियों ने खो-खो खेल में इंडिया केम्प तक भाग ले चुके है । लगातार 6 वर्षों से यहां के खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में पाऊवारा गाँव का नाम रोशन किये है ।
खिलाड़ियों के इस उपलब्धि के लिए पुर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी ,सरपंच मीना यादव, सरंक्षकगण विमल गजपाल , हर्ष साहु, होमन साहू, राजेश साहू , दीपक यादव , सुनील यादव , तामेश्वर घँघोरी, बालकदास, अशोक रिगरी , वामन साहू , निर्मला हिरवानी , बीरेंद्र साहू , पितेश साहू , धर्मेंद्र , दिलीप , सरपंच मीना यादव , अध्यक्ष हेमलाल यादव , मुख्य प्रशिक्षक – सुमन लाल साहू , सभी प्रशिक्षकगण
(दमेश सोनवानी , सोनू साहू , यशोदा साहू , संदीप हिरवानी , विकास यादव ) प्रदीप, गितांशु , घनेन्द्र , डिलेश्वर , रवि , धनवन्तरिन , संजना एवं सभी ग्रामीणजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए ।







