8 वर्षीय बच्ची के साथ की दरिंदगी, 50 वर्षीय कोटवार ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित बच्ची को टीवी दिखाने के बहाने अपने घर ले गया


बालोद (cgmitan)। जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ घिनौना दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 50 वर्षीय आरोपी कोतवाल को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में रोष व्याप्त है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, 8 वर्षीय मासूम अपनी सहेली के साथ गांव में खेल रही थी। इसी दौरान गांव का कोतवाल दोनों बच्चियों को अपने पास बुलाकर ले गया। आरोपी ने चालाकी से पहले एक बच्ची को चॉकलेट खरीदने के लिए दुकान भेज दिया। जब वह लौटी, तो उसने दूसरी बच्ची को भी किसी बहाने दुकान पर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को घर में टीवी दिखाने का लालच देकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची ने घर जाकर पूरे परिवार को सारी बात बताई। परिजनों ने तुरंत डौंडीलोहारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत एक्शन में आ गई। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत मिलने पर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट समेत अन्य रिलेवेंट धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। पीड़ित बालिका और उसके परिवार को हर तरह की मदद और सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।