सुरपा के शासकीय हाई स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, प्रमोद जैन ने किया ध्वजारोहण

जामगांव आर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार, 15 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत सुरपा में भारी उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखा गया। राष्ट्रीय पर्व के इस पावन मौके पर सुबह स्कूली बच्चों द्वारा भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बच्चों के देशभक्ति के नारों से पूरा गांव गुंजायमान हो उठा।

इसके पश्चात पोसुदास महंत शासकीय हाई स्कूल सुरपा में मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ शाला विकास समिति के अध्यक्ष प्रमोद जैन ने गरिमामय उपस्थिति के बीच तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

इस गौरवशाली कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सुरपा के सरपंच चंद्रहास साहू, सांसद प्रतिनिधि देवानन्द देवांगन (गिरधर), ग्राम प्रमुख पुनाराम सिन्हा, किशोर सेन, लोकेश्वर निर्मलकर, तेजराम देवांगन, डाकेश्वर देवांगन, भागवत साहू, रिगेस्वर सिन्हा, गिरधर धमगुड़ी, तिजराम साहू और ऋषिकेश कौशिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हाई स्कूल के समस्त स्टाफ, शिक्षकों और ग्रामीणों ने अपनी सक्रिय और सराहनीय भूमिका निभाई।