सावनी। ग्राम पंचायत सावनी में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सावनी की प्रथम नागरिक सरपंच श्रीमती रामेश्वरी हेमंत जांगड़े ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर उपसरपंच रामानंद चंद्राकर सहित सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह देखने को मिला।







