पंडरिया : स्व्च्छता अभियान का 84 वा चरण महामाया सेवा समिति द्वारा पूर्ण


पंडरिया।नगर के महामाया सेवा समिति द्वारा रविवार को स्व्च्छता का 84 वां सप्ताह पूर्ण किया गया।शिक्षक ओ पी गुप्ता,प्रदीप बाटवे व शिक्षिका राधिका अहिरवार के नेतृत्व में महामाया सेवा समिति के सदस्यों ने राम चरित मानस मंच के सदस्यों के साथ मिलकर गोपिबन्द बंद पारा शिव मंदिर परिसर तथा मानस प्रवचन मंच परिषर की साफ सफाई करते हुए स्व्च्छता अभियान का 84 वा चरण पूरा किया ।इस दौरान सफाई अभियान में समिति अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि संजय सोनी के साथ सचिव अभिषेक शर्मा,पार्षद अनुराग सिंह ठाकुर,किसान मोर्चा महामन्त्री चिंटू ठाकुर ,जीवन देवांगन,गोविंद निर्मलकर ,रिंकू हलवाई ,सूरज दुबे ,अंकित ठाकुर बुध्देश रॉय, देवा चटर्जी,जुलु अथर्व सोनी,पवन कुम्भकार व मानस समिति सदस्य संजय पाटकर, रिंकू यादव, अशोक देवांगन,मिथलेश यादव,बूटियां सारथी के साथ नगर पंचायत के कमांडो दस्ता सहित अनेक लोग शामिल थे।