स्वच्छता अभियान का 85 वा चरण महामाया सेवा समिति द्वारा पूर्ण


पंडरिया।नगर के महामाया सेवा समिति द्वारा रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू ,शिक्षिका राधिका अहिरवार एवं पार्षद अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में महामाया मंदिर परिषर के पास कचरे की साफ सफाई किया गया। महामाया सेवा समिति ने सफाई अभियान का 85 वा चरण पूरा किया।समिति पिछले 85 सप्ताह से नगर में लगातार सफाई अभियान चला रही है।सफाई अभियान के दौरान समिति अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि संजय सोनी के साथ प्राचार्य ओम गुप्ता,सचिव अभिषेक शर्मा,पूर्व पार्षद विजय वर्मन , ,व्यवस्थापक जीवन देवांगन,सहयोगी बुध्देश रॉय ,देवा चटर्जी, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन कुम्भकार,किसान मोर्चा महामन्त्री चिंटू अनिल ठाकुर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष लोकेश सिंह ठाकुर,गोविंद निर्मलकर,अंकित ठाकुर,रिंकू हलवाई,सूरज दुबे,जुलु अथर्व सोनी के साथ नगर पंचायत कमांडो दस्ता के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे ।