महामाया सेवा समिति द्वारा स्व्च्छता अभियान का 87 वा चरण पूर्ण


पंडरिया।महामाया सेवा समिति द्वारा स्वच्छता का 87 वां सप्ताह रविवार को पूरा किया गया।रविवार को सफाई का 87 वां सप्ताह का सफाई स्व्च्छता ब्रांड एम्बेसडर पर्यावरण संरक्षण समिति के मोहन राजपूत, (शिक्षक) हमीद खान, पार्षद अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में बस स्टैंड परिसर की सफाई कर पूरा किया गया।
शतक की ओर बढ़ते हुए इस जनप्रिय अभियान में स्वास्थ सुंदरता और स्व्च्छता को प्राथमिकता देते हुए नगर के इस पुनीत तथा परहित से परिपूर्ण आयोजन में प्रमुख रूप से समिति अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि संजय सोनी के साथ ,समिति सचिव पंडित अभिषेक शर्मा ,समिति प्रबंधक मनेंद्र शांडिल्य,व्यवस्थापक बुध्देश राय,देवा चटर्जी ,सक्रिय गोविंद निर्मलकर, पूर्व पार्षद विजय बर्मन,गर्ल्स ग्रुप से राधिका अहिरवार नगर पंचायत कमांडो दस्ता तथा आसपास के लोग सम्मिलत हुए । निरंतर जनहित में चलते इस अभियान से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी पंडरिया मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू ने कार्य सहयोग प्रदान कर हर सम्भव मदद और सहयोग का भरोषा दिया तथा स्व्च्छता के अभियान को जन अभियान बनाने हेतु सभी प्रबुद्ध जनों को इस आयोजन में जुड़ने का आग्रह किया।