रायपुर
छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच पड़ोसी राज्यों से धान का अवैध परिवहन भी जोरों पर है। हालांकि बॉर्डर पर लगाए गए चेकपोस्ट और कमांड सेंटर से की जा रही निगरानी के कारण 1 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच 1.52 लाख क्विंटल अवैध धान जब्त किया जा चुका है। दूसरी आर, 8,97,779 किसानों को अब तक टोकन जारी किया जा चुका है। दरअसल, मार्कफेड द्वारा धान का अवैध परिवहन रोकने सीमावर्ती जिलों में चेकपोस्ट और कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्कफोर्स बनाए गए हैं।
अब तक 4.39 किसानों को 52 सौ करोड़ वितरित
प्रदेश में अब तक 4.39 लाख किसानों से 22.25 लाख टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके बदले में उन्हें 5,277 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है। इस साल धान बेचने के लिए कुल 27.3 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 31,51, 771 हेक्टेयर रकबा शामिल है। पांच लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदी वाले जिलों में धमतरी और मुंगेली शामिल हैं। चार लाख क्विंटल से अधिक खरीदी वाले जिले सूरजपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, बेमेतरा, बालोद और कोंडागांव शामिल हैं। इसी तरह 8 दिसंबर को धान खरीदी के लिए किसानों को 50 हजार 234 टोकन जारी किए।
सबसे ज्यादा धान महासमुंद में जब्त किया गया।







