छ ग खो खो लीग मे शामिल हुएझीट के 9 खिलाडी

पाटन. ग्राम झीट के खिलाडियों का दबदबा एक फिर देखने को मिला , जहाँ वर्ष 21 अगस्त से 24 अगस्त तक कवर्धा मे प्रथम वर्ष छत्तीसगढ़ खो खो लीग सत्र 2025-26 आयोजित किया गया, जिसमे पुरे छत्तीसगढ़ से खो खो लीग मे सर्वाधिक झीट के 6 बालक वर्ग मे यशवंत यादव, भोजराम् साहू, रामेश्वर,देवेश सार्वे, ओंकार कौशिक,पुस्पेंद्र पाल, , बालिकाओं मे संजना साहू, नमिता पाल, कीर्ति पाल को मिलाकर कुल 9 खिलाडी को जगह मिला था, जो ग्राम झीट के लिए बड़ी उपलब्धि रही है, इन सभी खिलाडियों का चयन पिछले कुछ वर्षो के राज्य स्तरीय खेल मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर हुआ था। इस लीग मे बेस्ट डिफेंडेर रामेश्वर ठाकुर ( झीट) को प्रदान किया गया , प्रतियोगिता से लौटने पर शामिल सभी खिलाडियों को एडवेंचर क्लब के सदस्यों के द्वारा सम्मानित किया गया।