एक पेड़ पाटन के नाम” अभियान के तहत 90 पौधों का हुआ वृक्षारोपण


पाटन। नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा संचालित “एक पेड़ पाटन के नाम” अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर एवं आसपास के विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया गया।
अभियान के तहत खेल मैदान, खोरपा में 50 पौधे, इंडोर स्टेडियम, अखरा में 30 पौधे तथा राजीव सरोवर, भाटापारा में 10 पौधे लगाए गए। इस प्रकार कुल 90 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित पाटन के निर्माण का संकल्प दोहराया गया।


कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।