पंडरिया।महामाया सेवा समिति ने रविवार को जनपद पंचायत परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान का 90 वा चरण पूर्ण किया।रविवार का सफाई अभियान ब्रांड एम्बेसडर मोहन सिंह राजपूत हमीद खान व मोहन सिंह ठाकुर कुबा के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।समिति द्वारा प्रत्येक रविवार को सुबह 7 से 9 बजे तक नगर के सार्वजनिक स्थलों को सफाई कार्य किया जाता है तथा नगर वासियों को सफाई का संदेश देते हुए प्रेरित किया जा रहा है।


इस दौरान समिति अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि संजय सोनी के साथ सचिव अभिषेक शर्मा,प्रबन्धक मनेंद्र शांडिल्य ,पार्षद अनुराग ठाकुर, पूर्व पार्षद विजय बर्मन,पिछड़ा प्रकोष्ठ के पवन कुम्भकार,किसान मोर्चा महामंत्री चिंटू अनिल ठाकुर,बुध्देश रॉय डब्बू राज,बाबा राज,,गर्ल्स ग्रुप से राधिका ,नेहा,आरती,ज्योति तथा नगर पंचायत कमांडो दस्ता के साथ आसपास के लोगो ने सम्मलित हुए।







