पंडरिया । रूम टू रीड संस्था द्वारा 179 संस्थानों में से 94 कस्तुरबा ग़ांधी बालिका विद्यालय,52 कन्या आश्रम शाला 28 पोर्ट केबिन एवम पांच अन्य संस्थानों में जीवन कौशल आधारित “परियोजना विजयी” का संचालन 2018 से किया जा रहा है ।इन संस्थानों से चयनित 93 अधीक्षिका एवम शिक्षिका को जीवन कौशल के मास्टर ट्रेनर्स हेतु चयनित कर चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण रायपुर में दिया गया।कोविड्ड समय मे भी वर्चुवल ऑनलाइन ट्रेनिंग लगातार अधीक्षकों को दिया जा रहा था व बालिकाओ को भी ऑनलाइन कौशलों का विकास किया जा रहा था।कामिनी जोशी कस्तुरबा ग़ांधी बालिका आवासीय विद्यालय दुल्लापुर बाजार पंडरिया से चयन हुआ । इस प्रक्षिक्षण पर परिषद के सँयुक्त संचालक डॉ निशि भम्भरी ,आनंद सारस्वत प्रीति सिंह,पुष्पा चंद्रा,डॉ सुधीश सर सहायक संचालक व परियोजना की पूरी टीम उपस्थित थी।







