10वीं बोर्ड परीक्षा में 94 % विद्यार्थी उत्तीर्ण 23 विद्यार्थियो को मिला बोनस अंक


पंडरिया।छत्तीसगढ़ माध्यामिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा 29 अप्रैल को घोषित हाई स्कूल सर्टिफिकेट 10 वी बोर्ड परीक्षा में कबीरधाम जिले के विकासखंड पंडरिया के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया के कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 94 % प्रतिशत रहा। दर्ज संख्या 80 में से 75 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए। जिसमें से 37 प्रथम श्रेणी,38 द्वितीय श्रेणी एवं 5 विद्यार्थी पूरक प्राप्त किए है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। यह विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियो की कड़ी मेहनत का परिणाम है । व्याख्याता संतोष कुमार साहू ने बताया कि इस संस्था मे बालिकाओं की संख्या ज्यादा रहता है । नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 23 विद्यार्थियो को 10 अंक बोनस मिला। यहां पर पढाई के साथ साथ खेलकूद, योगा,विविध प्रतिस्पर्धा, शैक्षिक गतिविधियों एवम प्रतियोगिता , खेल आधारित शिक्षा का आयोजन किया जाता हैं। कमजोर बच्चो के लिए उपचारात्मक शिक्षा कारगर साबित हुआ। इस वर्ष 10 वी बोर्ड परीक्षा मे सर्वाधिक अंकप्रकाश पटेल ने 89.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में प्रथम स्थान पर टॉप किया है । इसी प्रकार उमेश साहू ने 86.66 प्रतिशत, करीना टंडन ने 83.13 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण हुए।सभी सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य सहारुद्दीन खान, व्याख्याता योगेश कुमार गुरुदीवान, महेंद्र कुमार, ज्योति ध्रुव शिक्षा श्री, शकुन पाटले, मनीषा मार्को प्रधानपाठक पवन कुमार चांदसे, भगत राम, शिक्षक महेश जायसवाल ,कार्तिक राम, प्रताप सिंह राठौर, , मंजीता सिंह राजपूत, इंद्राणी साहू,प्रतिमा शर्मा,, ,शैक्षिक समन्वयक शत्रुघ्न प्रसाद डडसेना, शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिव पटेल,सरपंच भूपेंद्र पटेल ने हर्ष व्यक्त करते हुवे उज्वल भविष्य की कामना की।