10 सेकंड की तेज हवा ने उड़ा दिया पंडालदिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में द्वितीय पहर के कार्यक्रम में बाधा, अचानक हवा से पंडाल के कई पाइप टूटे, प्रथम पहर के कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज को एकजुट रहने का किया आह्वान

अंडा । दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय अधिवेशन में द्वितीय दिवस दोपहर बाद मात्र 10 सेकंड की तेज हवा ने कार्यक्रम को अस्त व्यस्त कर दिया। पंडाल करीब करीब 5 फीट तक ऊपर उठ गया था, इससे कई पाइप टूट गए। अचानक आई तेज हवा से पंडाल के अंदर अफरा तफरी मच गई, लोगों को पंडाल के बाहर किया गया। साथ ही आगे का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।
ग्राम देवरी (ख) में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज का तीन दिवसीय आयोजन चल रहा है। इसमें आज द्वितीय दिवस था। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह कलश यात्रा व मैराथन के साथ किया गया। मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे समाज के पुरोधाओं की चित्रों पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत बालोद के अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जनपद पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख सहित समाज के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम चल ही रहा था कि लगभग 2: 45 बजे पंडाल के अंदर अचानक तेज हवा चली और 10 सेकंड में ही पंडाल के पाइप पंडाल सहित हवा में उड़ने लगे। इसके बाद तत्काल बिजली काटकर लोगों को पंडाल से बाहर किया गया। तेज हवा से कई पाइप टूट गए, इसके चलते पंडाल खड़ा करने में विलंब हुआ और आज का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। रात्रि में आयोजित रंग झरोखा का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम रविवार रात्रि में होगा।कार्यक्रम में प्रीती देशमुख प्रांतीय अध्यक्ष महिला समिति, हेमंत देशमुख प्रांतीय अध्यक्ष युवा समिति, दिलीप देशमुख कोषाध्यक्ष, केशव बंटी हरमुख, ललित देशमुख महामंत्री, चुम्मन देशमुख सहायक मंत्री, किशन देशमुख कार्यालय मंत्री, अशोक भारदीय सर्किल प्रधान, उप प्रधान कपिल देव देशमुख, सचिव महेंद्र दिल्लीवार, कोषाध्यक्ष रामरतन देशमुख, चिंतामणि देशमुख सहसचिव, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओंकारेश्वर हरमुख, महिला सर्किल अध्यक्ष ईश्वरी बाई देशमुख, उपाध्यक्ष भगवती देशमुख, सचिव श्याम देशमुख, कोषाध्यक्ष झामीन देशमुख, सब सचिव चंद्रकांता देशमुख, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य केंवरा बाई देशमुख, नवयुवक अध्यक्ष तामेश्वर देशमुख उपाध्यक्ष संतोष देशमुख सचिव डोमेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष दिलीप देशमुख आदि थे।
बाक्स,,,,,
सिर्फ पंडाल में ही चली तेज हवा
जिस समय पंडाल के अंदर तेज हवा चली उस समय कई लोग पंडाल में थे, तो वहीं कई लोग पंडाल के बाहर भी थे। जो व्यक्ति पंडाल के बाहर थे उनका कहना है कि बाहर कहीं पर भी हवा नहीं चली। तेज हवा सिर्फ पंडाल के अंदर आई और 10 सेकंड में ही शांत हो गई। पास में भोजनालय है वहां पर मौजूद लोगों ने भी पंडाल को ऊपर उठते देखा, लेकिन हवा के झोंके किसी ने नहीं देखे। इसे लेकर लोग बहुत ही आश्चर्य मान रहे हैं।
तेज हवा के शांत होने के बाद उखड़े पंडाल को ठीक करने तत्काल लोग भीड़ गए, क्योंकि रविवार को मुख्य कार्यक्रम है इसलिए पंडाल दुरुस्त करने समाज के लोग सहित पंडाल वाले भी भीड़ गए और देर शाम तक पंडाल ठीक करते रहे।
बॉक्स,,,,
सामाजिक एकता पर दिया बल
इस अवसर पर ललित चंद्राकर विधायक (दुर्ग ग्रामीण उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण छ ग़ शासन) ने कहा कि
एकता में शक्ति में मिलती है। समाज के कर्ज को कोई भी नहीं चुका सकता। हमें समाज की एकता पर ध्यान देना चाहिए। कुंवर सिंह निषाद विधायक गुण्डरदेही ने कहा कि कुर्मी समाज शिक्षित व मेहनतकस समाज है इस समाज से अन्य समाजों को सीखने मिलता है।
चेमन देशमुख (जिला भाजपा अध्यक्ष बालोद) ने कहा कि समाज में सभी क्षेत्रों में विकास करने की जरूरत है। ऐसे लोगों को प्रोत्साहित किया जाए जो समाज हित में काम करे,उन्होंने महिला समिति के कार्यों की प्रशंसा की।