पाटन।
श्री राम जी की सेना पाटन विधानसभा द्वारा विगत 12 वर्षों से भव्य राम नवमी का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आयोजन के दौरान राजनांदगाँव की प्रसिद्ध झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारा एवं लस्सी वितरण की भी व्यवस्था की गई है।
27 मार्च को शाम 4 बजे श्री राम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।







