जशपुर । जिले के पण्ड्रापाठ चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत छिछली से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक BA फर्स्ट ईयर की महज 19 वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है ।जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र एवं पण्ड्रापाठ चौकी के ग्राम पंचायत छिछली में आज रात्रि एक कॉलेज Ba फर्स्ट ईयर 19 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत छिछली की भूतपूर्व सरपंच की बेटी थी और आज सुबह अचानक ग्रामीणों ने उसे फांसी पर झूलते हुए देखा ।वहीं पण्ड्रापाठ पुलिस ने सूचना पाकर चौकी पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव का पंचनामा के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है ।पण्ड्रापाठ पुलिस ने बताया कि मैंने हर पहलू से जांच व पूछताछ करने की कोशिश की लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है ,फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।