करेला निवासी 45 वर्षीय युवक ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामला रानीतराई थाना का

पाटन। ग्राम चुलगहन खार व करेला के बीच खेत मे कल एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दिन दहाड़े मुख्य मार्ग से करीब 5 मीटर दूर अंदर के खेत के एक पेड़ पर अपने गमछा को फासी लगाकर हुमन ठाकुर पिता रामदुलार ठाकुर ग्राम करेला ने फांसी लगा ली। खेत मे काम करके घर लौट रही महिलाओं ने देखकर इसकीं सूचना गाव के कोटवार को दी। रानितराई पुलिस ने मर्ग कायम कर ली है।